टीम के सदस्य दोपहर में डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। वहां आरोपी नहीं मिला। पूछने पर पता चला कि वह ट्रेजरी गया है, जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कर्नलगंज थाने ले जाकर दाखिल करते हुए पुलिस को सौंप दिया गया। कर्नलगंज पुलिस की एक टीम आरोपी को लेकर कोर्ट पहुंची जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि ईओडब्ल्यू की पांच सदस्यीय टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। रिमांड मंजूर होने पर उसे नैनी जेल भेज दिया गया है।