करछना। क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। जिसका असर गेहूं की मड़ाई और जायद फसलों की सिंचाई पर पड़ रहा है। अधिकतर जगहों पर ट्रिपिंग और फाॅल्ट के चलते कई घंटे बिजली गुल रहती है। इससे लोगों को गर्मी और पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है ।