नैनी। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बुधवार को गश्त के दौरान छिवकी ओवरब्रिज के पास बनी पुलिया से लक्ष्मण प्रसाद पांडेय निवासी मामा भांजा तालाब और संदीप तिवारी निवासी सरंगापुर को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उनके पास से तीन किलो एक सौ दस ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की है।