फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: क्रॉस कंट्री रेस में उन्मित और पुष्पा ने मारी बाजी

Mon, 17 Aug 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में पुरुष वर्ग में उन्मित यादव और महिला वर्ग में पुष्पा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जिला प्रशासन व क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में 217 पुरुष और 89 महिला खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन


मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के तत्वावधान में 15 अगस्त को सुबह छह बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर-3 से दौड़ शुरू हुई। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व मुख्य अतिथि चंद्रोदय नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया।
दौड़ हिंदू हॉस्टल, हनुमान मंदिर, मेडिकल चौराहा, बालसन चौराहा और इंडियन प्रेस चौराहा होते हुए वापस चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर-3 पर समाप्त हुई। पुरुष वर्ग में उन्मित यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। अमरेन्द्र दूसरे और देवेंद्र यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में पुष्पा यादव ने बाजी मारी। श्रेया पटेल दूसरे और विजमा यादव तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा श्रीवास्तव ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी मनीष गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रणविजय सिंह, एमएच चौधरी और एथलेटिक्स प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें