फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षाओं से अलग किए गए अतिथि प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-मार्च और अप्रैल महीने के मानदेय का भी नहीं हुआ भुगतान
विज्ञापन

-इविवि के कुलपति को पत्र लिखकर दर्ज कराई गई शिकायत
-
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) 17 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाओं के साथ नए सत्र की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन, इससे अतिथि प्रवक्ताओं को अलग कर दिया गया है। इविवि प्रशासन ने नई व्यवस्था से संबंधित जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसमें अतिथि प्रवक्ताओं को शामिल नहीं किया गया है। साथ ही अतिथि प्रवक्ताओं मार्च और अप्रैल महीने का भुगतान भी नहीं मिला है। उन्होंने इविवि के कुलपति को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है और राहत की मांग की है।
इविवि में लॉक डाउन के दौरान मार्च के अंत से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया था। अतिथि प्रवक्ताओं से कहा गया था कि पांच मई तक कोर्स पूरा करा दें। कोर्स समय से पूरा हो गया लेकिन अब मानदेय का भुगतान फंस गया है। अतिथि प्रवक्ताओं ने जब कारण जानना चाहा तो बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए होने वाले भुगतान से संबंधित निर्णय अभी नहीं लिया गया है। इसके अलावा अतिथि प्रवक्ताओं का 30 अप्रैल तक ही कार्यकाल था। उन्होंने एमएचआरडी और यूजीसी को पत्र भेजकर मांग की थी कि नए सत्र के लिए कार्यावधि बढ़ा दी जाए, लेकिन इस बारे में भी एमएचआरडी और यूजीसी से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर इविवि प्रशासन ने 17 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस बारे में इविवि की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसके अनुसार कक्षाओं में संचालन में नियमित शिक्षकों के साथ जेआरएफ, एसआरएफ, पोस्ट डॉक्टोरल्स और रिसर्च स्कॉलर्स की भागीदारी होगी। साथ ही सेवानिवृत शिक्षकों से भी मदद ली जाएगी। इस नोटिफिकेशन में अतिथि प्रवक्ताओं के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है, जबकि अतिथि प्रवक्ता मांग कर रहे हैं कि पूर्व की भांति ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन में उन्हें भागीदारी का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें