फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालयः निर्दोष छात्रों पर भी बरसाईं लाठियां

विज्ञापन
University of Allahabad: Lathi rained on innocent students - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
निर्दोष छात्रों पर भी बरसाईं लाठियां, दी गालियां
विज्ञापन

छात्रों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हंगामा करने वाले छात्रों के साथ पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुछ निर्दोष छात्रों की भी पिटाई कर दी। उन पर लाठियां बरसाईं, जिसे लेकर छात्रों में जबरदस्त नाराजगी भी रही। उनका कहना है कि निर्दोष छात्रों की पिटाई कर पुलिस तानाशाही रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। 1.17 सेकंड के इस वीडियो में सीओ दारागंज आदेश कुमार त्यागी और उनके पीछे कुछ पुलिसकर्मी छात्रों की पिटाई करते दिख रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में ही हरी टीशर्ट पहने एक छात्र को सीओ लाठियां बरसाकर खदेड़ते दिखते हैं। इसके बाद सामने से तीन छात्र आते दिखते हैं जिनमें से टोपी पहने एक छात्र को भी लाठी मारी। कुछ दूर जाने के बाद सीओ हमराहियों से कुछ छात्रों को पकडने की भी बात कहते हैं। इसी दौरान बैग लिए सामने आए चार छात्रों को देखकर सीओ यह कहते दिखाई देते हैं कि तुम लोग पुलिस को गाली देते हो। जिसके बाद काली शर्ट पहना छात्र विरोध करते हुए कहता है कि कौन व किसको गाली दे रहा है। जिस पर सीओ ताबड़तोड़ उस पर लाठियां बरसाते हैं। इसके बाद बैग लिए हुए जा रहे तीन और छात्रों की पिटाई का नजारा वीडियो में नजर आता है। नाम न बताने की शर्म पर छात्रों ने बताया कि निर्दोष छात्रों पर लाठियां बरसाकर पुलिस बर्बरता कर रही है। उधर इस मामले में सीओ का कहना है कि वीडियो में जो युवक दिख रहे हैं, वह सभी हंगामा कर रहे थे। यही नहीं जब उन्हें रोका गया तो वह पुलिस को गालियां देने लगे। जिसके बाद उन्हें खदेड़कर परिसर से बाहर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें