फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों को समाज के प्रति दायित्व बोध कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्मेसी सप्ताह का आयोजन
विज्ञापन

प्रयागराज। यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में 23 एवं 24 अक्तूबर को आयोजित एजुकेट बिफोर मेडिकेट थीम पर फार्मेसी सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतीलाल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने फार्मेसी छात्रों को समाज के प्रति दायित्व, स्कोप, जागरूकता और जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी। इंडियन फार्मास्यूटिकल एसोसिएशन (आईपीए) हर वर्ष राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का आयोजन करता है। इन समारोहों का मुख्य फोकस जनता, अन्य स्वास्थ्य प्रदाताओं और अधिकारियों के बीच फार्मेसी पेशे और फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे जागरूक करना है।
विज्ञापन

समारोह में संस्थान के सभी छात्रों ने नाइट मूव्स एण्ड फिंगर बिलियडर्स, द पावर हंट, द क्लू सहित कई अन्य में आगे बढ़कर भागीदारी की। राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के आयोजन के दौरान यूनाइटेड कैंपस में यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से एसआरएन अस्पताल के साथ यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ यूआईपी के प्राचार्य प्रो. डॉ आलोक मुखर्जी ने किया। यूसीईआर के प्राचार्य प्रो. एचपी शुक्ला, यूआईएम के प्राचार्य प्रो. केके मालवीय ने भी इस मौके पर छात्रों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समन्वय संकाय सदस्यों पारस गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, निशि गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, श्रद्धांजलि सिंह, आकांक्षा गुप्ता, एमेन सलमान ने किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर निष्ठा, सृष्टि अग्रवाल, सृष्टि, आरती कुशवाहा, शिवम विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, मरियम इशरत, सुमित्रा पटेल, यशु को प्रथम पुरस्कार मिला। इस आयोजन का उद्देश्य युवा फार्मासिस्टों में आत्म विश्वास बढ़ाना है। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें