फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के समाधान और आत्मनिर्भर भारत के लिए खड़ा हुआ संघः मोहन भागवत

Sun, 22 Nov 2020 10:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : गौहनिया में शुरू हुई आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की दो दिवसीय बैठक रविवार को प्रयागराज के गौहनिया स्थित वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। बैठक में कोरोना काल में उपजी बेरोजगारी की समस्या के समाधान का रास्ता खोजे जाने पर मंथन हुआ। कहा गया कि संघ की रीति-नीति के प्रति झुकाव रखने वाले व्यवसायी, सामर्थ्यवान लोग अब आगे आएं और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाएं।

विज्ञापन

मोहन भागवत - फोटो : पीटीआई
संघ प्रमुख मोहन भागवत का भी इस बात पर जोर रहा कि स्वाबलंबन के लिए प्रयास तेज किए जाएं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शाम को गोहनिया स्थित बैठक स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत एवं अन्य पदाधिकारियों से वार्ता की।

संघ के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में बताया गया कि कोरोना काल में काफी लोगों की नौकरी चली गई और काफी संख्या में लोगों का व्यापार चौपट हो गया। बैठक में संघ प्रमुख के साथ सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी आदि ने इस बात पर संतोष जताया कि देश की अर्थव्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है।
विज्ञापन

prayagraj news : गौहनिया में शुरू हुई आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक। - फोटो : prayagraj
बैठक में लॉकडाउन के समय अवध, काशी, गोरक्ष और कानपुर प्रांत के स्वयंसेवकों की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। संघ सूत्रों ने बताया कि आरएसएस प्रमुख ने सामर्थ्यवान स्वयं सेवकों से रोजगार उपलब्ध करवाने की वकालत की। यह भी चर्चा हुई कि लोगों को न सिर्फ स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाए, बल्कि उन्हें मुख्य धारा में पुन: लाने में मदद की जाए। संघ प्रमुख का  कुटुंब परंपरा के बढ़ावे पर भी जोर रहा।

बैठक में चर्चा हुई कि साप्ताहिक कुटुंब बैठकें शुरू की जाएं। इस दौरान सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। कहा कि स्वाबलंबन के प्रयास जारी है। विद्यार्थियों की शिक्षा और मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने वाले कार्य में स्वयंसेवक जुट जाएं। सुरेश भैया जी जोशी ने पर्यावरण संरक्षण  पर भी अपनी बात रखी। बैठक में मौजूद राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी इस बात पर जोर रहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की मांग है।

इसके लिए समाज में अधिक से अधिक पौधरोपण की अलख जगानी होगी। स्वदेशी के साथ छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने की वकालत भी संघ पदाधिकारियों ने की।  बैठक में सोमवार को भी तमाम मुद्दों पर संघ पदाधिकारी मंथन करेंगे। इस अवसर पर सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले,  सह सरकार्यवाह डा. मनमोहन वैद्य, सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, सह सरकार्यवाह मुकुंद, संघ के अखिल भारतीय अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, अनिल कुमार, अजीत महापात्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें