गांव-गांव में जाकर अलख जगाएं साधु संत
गिरिराज सिंह ने कहा कि साधु-संतों से अपील करूंगा कि अब मठ मंदिर छोड़ें और गांव-गांव जाकर लोगों में अलख जगाएं। अगर साधु-संत मठ मंदिर से नहीं निकलेंगे तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे नेता सनातन धर्म को बचने नहीं देंगे। अखिलेश यादव आज से हिंदुओं को गाली नहीं दे रहे हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने भी जाति की राजनीति की और हिंदुओं पर गोली चलवाई। लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश को इतना अहंकार हो गया है कि वह हिंदुओं को गाली दे रहे हैं।
पूरे देश में लागू हो शिमला मॉडल
सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूरे देश में शिमला मॉडल लागू करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर हम एकजुट होंगे तो कोई मोहम्मद गौरी और मुगल हरा नहीं सकता है। केंद्रीय मंत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान का भी समर्थन किया है, जिसमें सीएम योगी ने कहा था कि बंटोगे तो कटोगे। देश के हिंदुओं को हिमाचल से सबक लेना चाहिए अगर एक हो गए तो अवैध मस्जिदों को तोड़ना पड़ेगा।