विधानसभा कोरांव के केंद्रीय कार्यालय धौखर में शनिवार को केंद्रीय बजट पर चर्चा के लिए चौपाल लगाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट देश के विकास के लिए उपयोगी है। उन्होंने इसे युवाओं, नौजवानों और किसानों के हित का बजट बताया।
विधायक राजमणि कोल ने कहा कि केंद्रीय बजट देश के विकास के लिए बहुआयामी है। यह बजट किसानों, नौजवानों, युवाओं के विकास को नई दिशा देगा। केंद्रीय बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के भी सार्थक प्रयास किए गए हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल, नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय मौजूद रहे।