फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर बदमाशों ने चलाए बम

Tue, 28 May 2019 11:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
वाराणसी में बरामद हुआ हैंड ग्रेनेड - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन

टैगोर टाउन स्थित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में बदमाशों ने तबाड़तोड़ बम चलाए और फरार हो गए। सहमे केंद्र संचालक ने जार्जटाउन थाने पहुंचकर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टैगोर टाउन निवासी आनंद सेठ ने पुलिस को बताया कि वे चंद्रकला युनिवर्सल प्रा.लि. नाम से एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र संचालित करते हैं। यहां विभिन्न ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित होने के साथ ही कोचिंग भी दी जाती है। उनका कहना है कि तेलियरगंज निवासी शुभ त्रिपाठी अपने कुछ दोस्तों के साथ पांच मई को उनके केंद्र में आया था और परीक्षा में गड़बड़ी कराने की कोशिश कर रहा था। इस पर उन्होंने इंकार कर दिया। उस दौरान शुभ बाद में देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। इसके बाद शाम को वह अपने कई साथियों के साथ पहुंचा और करीब तीन बम सेंटर को लक्ष्य करके फेंके। बम फेंककर सभी बदमाश वहां से भाग गए। बम फेंके जाने से वहां हड़कंप मच गया। आनंद के मुताबिक उनको जान से भी मारने की धमकी दी जा रही है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें