फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा ने पोते के किए छह टुकड़े: चापड़ से पहले सिर, फिर दोनों हाथ और पैर-धड़ को भी काट किया अलग, पढ़ें कबूलनामा

Fri, 29 Aug 2025 09:52 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Grandfather Kills Grandson: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धड़ को एक पॉलीथिन में भरकर कल्याणी देवी से दरियाबाद, पुराने पुल, अरैल रोड, फूलमंडी होते हुए फिर औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया पहुंचा। यहां के नाले में सिर कटी लाश फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
यश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के औद्योगिक क्षेत्र में एक दादा ने अपने पोते पीयूष उर्फ यश की हत्या कर दी फिर उसके शव के छह टुकड़े कर दिए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने कमरे में आते ही यश के पीछे से सिर पर ईंट से हमला किया। फिर जमीन पर गिरते ही कपड़े से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद आरी व चापड़ से पहले सिर काटा, फिर दोनों हाथ, पैर-धड़ को काटकर शरीर से अलग कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धड़ को एक पॉलीथिन में भरकर कल्याणी देवी से दरियाबाद, पुराने पुल, अरैल रोड, फूलमंडी होते हुए फिर औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया पहुंचा। यहां के नाले में सिर कटी लाश फेंककर फरार हो गया। धड़ फेंकते समय भैंस चरा रही एक वृद्धा की नजर उस पर पड़ गई, जिससे जानकारी मिलने के बाद सीसीटीवी के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंची।

यहा है मामला
औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश का सिर और हाथ-पैर काटकर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने करेली सदियापुर निवासी आरोपी दादा सरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यश के शरीर के छह टुकड़े कर छह घंटे में शव का ठिकाना लगा दिया।

पुलिस लाइन सभागार में डीसीपी नगर अभिषेक भारती व डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि सदियापुर निवासी सरन सिंह की बेटी ने 2023 और बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों बच्चों की मौत से सरन सिंह परेशान हो गया। इस बीच वह कौशाम्बी के रहने वाले एक तांत्रिक के संपर्क में आया। शक था कि यश की दादी ने उसके परिवार पर जादू-टोना किया है।

तांत्रिक के कहने पर ही सरन ने यश को मंगलवार सुबह 8:30 बजे स्कूल जाते वक्त किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ कल्याणी देवी स्थित मकान में ले गया और फिर आरी व चापड़ से शरीर के छह टुकड़े कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को सैदपुर क्षेत्र के बरखंडी महादेव मंदिर रोड पर सरपतों के पास गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त आरी व चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।

पहले सिर पर ईंट मारी फिर मुंह दबाकर की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि कमरे आते ही यश के पीछे से सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जमीन पर गिरने पर गिरते ही कपड़ा से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद आरी व चापड़ से पहले सिर काटा, फिर दोनाें हाथ, पैर व धड़ को काटकर शरीर से अलग कर दिया।

इस-इस रास्ते से धड़ फेंकने गया आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धड़ को एक पॉलीथिन में भरकर कल्याणी देवी से दरियाबाद, पुराने पुल, अरैल रोड, फूलमंडी होते हुए फिर औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया पहुंचा और यहां के नाले में सिर कटी लाश फेंककर फरार हो गया। हालांकि, शव का धड़ फेंकते समय भैंस चरा रही एक वृद्धा की नजर पड़ गई।
विज्ञापन

तांत्रिक को गिरफ्तार करने के लिए बनी टीमें
पुलिस को अबतक यश का का सिर व धड़ मिला है जबकि अन्य हिस्से नहीं मिले हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यश के कपड़े को यमुनापुल से नदी में फेंक दिया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें गठित कर दी है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कौशाम्बी के रहने वाले तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें