प्रतापपुर आरा कला मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर की फोटो
सरायममरेज थाना क्षेत्र के दुघरा गांव के सामने रविवार को सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई जिससे सामने से आ रहा कई लोग बाल-बाल बच गए। ट्रैक्टर चालक शनि जंघई से गिट्टी लादकर आ रहा था। दुघरा गांव के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सड़क किनारे खड़े कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई।