फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, युवक की मौत, दो लोग घायल 

Mon, 28 Jun 2021 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • प्रयागराज जाने की बात कहकर निकले थे घर से, बाघराय के पवांसी गांव के पास हादसा 
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनियंत्रित कार पुल से टकराने के बाद नहर में गिर गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी गांव निवासी ज्ञानचंद्र, सुरेंद्र व दिनेश उर्फ सीताराम रविवार देर शाम घर से प्रयागराज जाने की बात कहकर कार लेकर निकले थे। रात करीब ग्यारह बजे चालक दिनेश के नियंत्रण से कार बाहर हो गई। इससे गाड़ी गांव के पास से गुजरी नहर के पुल से टकराते हुए नहर में गिर गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को गहरे पानी से बाहर निकलवाया।

इसमें ज्ञानचंद (36) पुत्र नेहीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र व दिनेश उर्फ सीताराम को परिजन प्रयागराज ले गए। पुलिस ने ज्ञानचंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञानचंद की मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई है। उसकी माता राजकली व भाई श्यामू, रामू, जगदीश का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें