प्रयागराज। धूमनगंज में सोमवार देर रात बुलेट से घर लौट रहे आकाश पाठक (30) को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। देर रात तक पुलिस खोजबीन में लगी रही लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
आकाश पुत्र चंद्र मोहन पाठक राजरूपपुर का रहने वाला था। वह सोमवार को किसी काम से टीपीनगर गया था। रात करीब 11:00 बुलेट से घर लौट रहा था कि इसी दौरान धूमनगंज में चतुर्थ वाहिनी पीएसी गेट के सामने हादसा हो गया। पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने पहले उसकी बुलेट में टक्कर मारी और वह सड़क पर गिरा तो उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखा जा रहा है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो