फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बेरोजगारी से परेशान युवक ने खंभे पर चढ़कर लगाई छलांग, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 21 Oct 2024 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के सामने सड़क पर लगे ट्रांसफाॅर्मर के खंभे पर शाम साढ़े पांच तेज धमाका हुआ और इसके साथ ही पूरे मोहल्ले की लाइट गुल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग ट्रांसफाॅर्मर के पास पहुंचे तो देखा कि एक पर एक युवक बेहोशी की हालत में नीचे पड़ा है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर टॉवर में करंट की चपेट में झुलसे युवक से नैनी स्टेशन पर बातचीत करते रेलवे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन







बेरोजगारी से परेशान एक युवक ने रविवार शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के बगल में सड़क पर लगे ट्रांसफाॅर्मर के खंभे पर चढ़कर छलांग लगा दी। ट्रांसफाॅर्मर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया और उसके कपड़े जल गए। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के सामने सड़क पर लगे ट्रांसफाॅर्मर के खंभे पर शाम साढ़े पांच तेज धमाका हुआ और इसके साथ ही पूरे मोहल्ले की लाइट गुल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग ट्रांसफाॅर्मर के पास पहुंचे तो देखा कि एक पर एक युवक बेहोशी की हालत में नीचे पड़ा है।

करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया था और उसके कपड़े भी जले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दिनेश कुमार (30) पुत्र ननकू राम निवासी ग्राम कनकपुर, थाना हदगांव, जिला फतेहपुर बताया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पांच दिन पहले यहां संगम स्नान के लिए आया था। बेरोजगारी के कारण वह काफी परेशान है। इस कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

रेलवे स्टेशन नैनी के कर्मचारियों ने बताया कि प्लेटफाॅर्म से सटे खंभे पर चढ़ने के दौरान वह ट्रांसफाॅर्मर की चपेट में आया गया और करंट लगने से वह नीचे गिर गया। इसकी सूचना पुलिस के साथ उसके परिजनों को दी गई। परिवार के लोग बाइक से प्रयागराज के लिए निकल चुके है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें