फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन बच्चों समेत पांच को मारी टक्कर, जख्मी

Thu, 16 Dec 2021 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कीडगंज में पुराने यमुना पुल के पास देर रात बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन बच्चों समेत पांच लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें सभी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां से तीनों बच्चों को एसआरएन रेफर कर दिया गया। उधर हादसे के बाद भाग रहे चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार को देर रात हुई। पुराने पुल के पास यमुना किनारे झुग्गी-झोपड़ी बनाकर बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। बुधवार रात अचानक बस्ती के पास से होकर गुजरते वक्त स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और उसने सड़क पर पैदल ही जा रहे तीन बच्चों समेत पांच लोगों को टक्कर मार दी। इनमें समीर बंसल(13),  विराज(12), आलोक(12), अक्षय(20) व शिवम(22) शामिल हैं। जबरदस्त टक्कर से सभी चोटिल हो गए।

चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो चालक कार लेकर भागने लगा। हालांकि लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और फिर जमकर पीटा। सूचना मिली तो पुलिस आ गई और आरोपी चालक को भीड़ से बचाकर किसी तरह थाने ले गई। उधर पांचों घायलों को रामबाग स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां तीनों बच्चों को एसआरएन रेफर कर दिया गया। एसओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि डॉक्टरों ने तीनों बच्चों क ी हालत खतरे से बाहर बताई है। 
विज्ञापन


नशे में नहीं था चालक, रफ्तार के चलते हादसा
पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक करछना निवासी कौशलेंद्र है जो शहर में ही एक निजी कंपनी के कार्यालय में काम करता है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि जांच में वह हादसे के वक्त उसके नशे में होने की बात सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें