फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भतीजे की गैरइरादतन हत्या का आरोपी चाचा गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सिविल लाइंस में गिरफ्तार भतीजे की गैर इरादतन हत्या का आरोपी चाचा संजय निषाद। पुलिस
विज्ञापन
प्रयागराज। सिविल लाइंस में हमीरपुर निवासी रोहित निषाद(45) की गैरइरादतन हत्या का आरोपी चाचा संजय निषाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि उसने रोटी बनाने को लेकर हुए विवाद में सिर पर डंडे से वारकर उसे मरणासन्न कर दिया था। घटना 13 जुलाई की रात हुई थी। मृतक हमीरपुर के अंबेडकर नगर, नौबस्ता का रहने वाला था।
विज्ञापन

मां प्रेमा देवी ने बताया कि बेटा रोहित दो जुलाई को सगे चाचा संजय के साथ प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में चल रहे रेलवे के काम में मजदूरी करने गया था। आरोप है कि 13 जुलाई की रात 12 बजे संजय ने मोहल्ले के एक व्यक्ति के फोन पर कॉल कर बताया कि रोहित की हादसे में मौत हो गई है। 14 जुलाई की सुबह 5:30 बजे एंबुलेंस से शव लेकर भी पहुंच गया।
मां का आरोप है कि बेटे के साथ ही मजदूरी करने वाले मोहल्ले के ही अरुण व अखिलेश अहिरवार ने पूछने पर बताया कि घटना वाली रात 9:30 बजे सभी ने मछली बनाई थी। इसी दौरान रोटी बनाने को लेकर नशे में धुत रोहित व संजय में विवाद हो गया। संजय के लकड़ी की पेटी से सिर पर वार किए जाने से रोहित घायल हो गया। अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया मां की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें