इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म कर जबरन शादी करने के आरोप में जेल में बंद शादीशुदा फूफा को सशर्त जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि मामले की परिस्थितियों, पीड़िता के बयान और एफआईआर दर्ज कराने में देरी को देखते हुए आरोपी जमानत का हकदार है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म कर जबरन शादी करने के आरोप में जेल में बंद शादीशुदा फूफा को सशर्त जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि मामले की परिस्थितियों, पीड़िता के बयान और एफआईआर दर्ज कराने में देरी को देखते हुए आरोपी जमानत का हकदार है। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन ने अमरोहा निवासी आरोपी राजीव की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि 21 वर्षीय पीड़िता लगभग डेढ़ महीने तक आरोपी के साथ रही। साथ ही कथित रूप से वहां से निकलने के 15 दिन बाद एफआईआर दर्ज कराई गई। बचाव पक्ष ने दलील दी कि पीड़िता और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने सहमति से संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोपी के शादीशुदा होने के बावजूद उससे विवाह किया। बाद में मनगढ़ंत कहानी गढ़कर मुकदमा दर्ज कराया।