Unchahar defeated Harchandpur by 89 runs
- फोटो : KAUSHAMBI
ऊंचाहार ने हरचंदपुर को 89 रनों से हराया
पइंसा। इलाके के अफजलपुरवारी में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऊंचाहार व हरचंदपुर के बीच खेला गया। इसमें ऊंचाहार की टीम ने हरचंदपुर को 89 रनों से पराजित कर दिया। विजेता टीम को ट्रफी व 21 हजार और उपविजेता टीम 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल व ग्राम प्रधान सावित्री देवी,पंइसा प्रधान राजकिशोर पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयोजक भुगगन बाबा, रईश अहमद, नदीम, सादिक, अली मोहम्मद, आजम, बेलाल, सहबाज,फ़ैजान, अमीर समेत तमाम क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।