ससुराल गए शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत खराब हो गई। वह वहां से निकला तो रास्ते में ही बेहोश होने लगा। इस पर उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तहरीर देकर ससुराली जनों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के हिसामपुर चौराहा निवासी धीरेंद्र सरोज (25) पुत्र रामआसरे कोचिंग पढ़ाता था। वह शनिवार को अपनी ससुराल नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकली अपनी पत्नी और बच्चों को लाने गया था। इस दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी तबीयत खराब हो गई।
इसके बाद वह वहां से घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में उसकी हालत खराब होने पर उसने परिजनों को फोन किया। परिजन मौके पर पहुंचे और एक निजी चिकित्सक केा दिखाने के बाद घर ले आए। इसके बाद उसे संग्रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया।
वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हेा गई। इस मामले में पिता राम आसरे ने मृतक के ससुर हरि प्रसाद, सास मनीषा, साला रोहित व पत्नी पूजा के खिलाफ नगर कोतवाली में जहर देकर मारने की तहरीर दी है।
संग्रामगढ़ के मृत युवक का पंचायत नामा भरने के दौरान जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH