Unani medical officer screening exam to be held on 22 January
अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी, 58 पदों पर होगी भर्ती
प्रयागराज। यूनानी चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2016 का आयोजन 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अलीगंज, लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उप्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
यूनानी चिकित्साधिकारी के 58 पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 22 को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के आधार पर प्रवेशपत्र एवं अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में अपने साथ दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छाया प्रति भी लानी होगी। विज्ञापन की शर्तों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की निर्धारित प्रक्रिया समय से पूर्ण कर आवेदन की हार्ड कॉपी, शैक्षिक अभिलेख आदि उपलब्ध कराने वाले अभ्यर्थियों को उनके दावे के आधार पर औपबंधिक रूप से स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए प्रवेश दिया गया है। अगर किसी स्तर पर पाया जाता है कि अभ्यर्थी विज्ञापन में प्रकाशित अर्हता धारित नहीं करता है तो उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।