शिव शंकर और शांति देवी की फाइल फोटो
इलाके के खौर गांव में पत्नी की मौत का सदमा पति बर्दाश्त नहीं कर सका और 24 घंटे के अंदर उसकी भी सांसें थम गईं। बुजुर्ग की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
खौर गांव के शिवशंकर यादव की पत्नी शांति देवी (85) का मंगलवार को निधन हो गया। उनके बेटे और परिवार के लोग शांति देवी के शव को सिरसा के छतवा गंगा घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। शांति देवी की मौत का सदमा शिवशंकर यादव (88) बर्दाश्त नहीं कर सके और 24 घंटे के अंदर बुधवार को उनकी भी मौत हो गई। शिवशंकर यादव के चार बेटे हैं। परिजन श्रीकांत यादव ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ती एक साथ रहते थे।