फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बड़ी वारदात: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल को गोली-बम से उड़ाया, एक गनर की भी मौत

Fri, 24 Feb 2023 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम स्वचालित हथियार से गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनकी सुरक्षा में लगे दो गनर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली और बम की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। घटना शुक्रवार की शाम 5:15 बजे उस वक्त हुई जब उमेश जिला कचहरी से कार से धूमनगंज स्थित अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 21
Prayagraj : उमेश पाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम स्वचालित हथियार से गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनकी सुरक्षा में लगे दो गनर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली और बम की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। घटना शुक्रवार की शाम 5:15 बजे उस वक्त हुई जब उमेश जिला कचहरी से कार से धूमनगंज स्थित अपने घर पहुंचे।

घटना के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने हत्या की पुष्टि की। वारदात के बाद धूमनगंज और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो गया। सुरक्षा में तैनात गनर संदीप निषाद की भी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे गनर राघवेंद्र सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। 








शहर पश्चिम के विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को धूमनगंज इलाके में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके रिश्तेदार और दोस्त उमेश पाल मुख्य गवाह थे। उमेश ने लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में राजू पाल हत्याकांड की पैरवी की थी। इसी कारण अतीक गिरोह से उनकी खुलेआम दुश्मनी हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 21
Prayagraj : उमेश पाल को एसआरएन के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। - फोटो : अमर उजाला
गवाही के लिए कचहरी गए थे उमेश
कचहरी में गवाही देने गए उमेश का 28 फरवरी 2008 को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण कांड में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अपहरण के उसी मामले में शुक्रवार को गवाही थी। उमेश वकील भी थे। वह अधिवक्ता की यूनिफार्म में अपने दोनों गनर संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह के साथ गवाही के लिए जिला कचहरी गए थे। करीब साढ़े चार बजे वे कार से वापस सुलेमसराय, धूमनगंज स्थित अपने घर के लिए चल दिए। जैसे ही गेट पर गाड़ी रोककर उमेश उतरे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। 





उमेश गोली लगने से गिरने के बाद उठकर घर के भीतर भागे। साथ में उनकी सुरक्षा में लगे दोनों सिपाही भी उन्हें बचाने के लिए घर के अंदर भागे। लेकिन, हमलावरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घर के अंदर घुसकर स्वचालित हथियारों से लगातार गोलियां बरसाईं। इस दौरान बदमाशों ने बम भी चलाए। बम और गोलियों की बौछार से इलाका थर्रा गया। हमलावर वहां से बाइक से फरार हो गए। 
विज्ञापन

3 of 21
Prayagraj : घायल उमेश पाल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : अमर उजाला
उपचार के दौरान गई जान
उमेश पाल, सिपाही संदीप और राघवेंद्र लहूलुहान पड़े थे। तीनों को एसआरएन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने करीब एक घंटे बाद उमेश पाल को मृत घोषित कर दिया। आजमगढ़ निवासी एक सुरक्षागार्ड संदीप निषाद की भी चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी है। बवाल की आशंका को देखते हुए एसआरएन हॉस्पिटल में जिले के एक दर्जन से अधिक थानों की फोर्स को बुला ली गई। धूमनगंज में एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई। उमेश के घर वाले अतीक अहमद और उसके गैंग पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा रहे थे।

क्या बोले अधिकारी
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हमले में मौत हो गई। सुरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों में से भी एक की मौत हो गई है। एक की हालत बेहद नाजुक है। शहर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। परिवार वाले जो भी तहरीर देंगे। उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - रमित शर्मा, कमिश्नर, प्रयागराज।

4 of 21
Prayagraj :उमेश पाल के घर पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
धूमनगंज थाने से करीब 200 मीटर दूर घर है उमेश पाल का
उमेश पाल हाईकोर्ट से अपनी क्रेटा कार से शुक्रवार की शाम जैसे ही घर पहुंचे थे कि कार से उतरते ही चार की संख्या में हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। चलानी शुरू कर दी। उमेश घर के अंदर भागे। दोनों सिपाही ही उन्हें कवर कर अंदर ले जाने लगे। हमलावरों ने अंदर घुसकर कई गोलियां और बम चलाए। उमेश और दोनों सिपाहियों को गोली और बम लगे हैं।
विज्ञापन

5 of 21
prayagraj : उमेश पाल पर हमले के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
25 जनवरी 2005 को हुई थी राजू पाल की हत्या
अतीक अहमद के सांसद बनने से रिक्त हुई शहर पश्चिमी सीट से राजू पाल 2005 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को पराजित किया था। चुनाव में जीत के बाद राजू पाल की मुश्किलें बढ़ गई थी। करारी हार का बदला लेने के लिए राजू पाल की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में उमेश पाल मुख्य गवाह थे। 
विज्ञापन

6 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
डेढ़ मिनट तक तड़तड़ाती रही गोलियां, होते रहे बमों के धमाके
उमेश पाल के घर पर शूटर पूरी तैयारी के साथ आए थे। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि उमेश के घर पर करीब डेढ़ मिनट तक गोलियां तड़तड़ाती रहीं, बमों के धमाके होते रहे। शूटरों ने झोले में पिस्टल और बम रखे थे।
विज्ञापन

7 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
दोनों सिपाहियों के घर वालों को सूचना दी गई, प्रयागराज के लिए चले
धूमनगंज में उमेश के साथ उनके दोनों गनर सिपाही संदीप निषाद और राघवेंद्र कुमार सिंह भी बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रात में संदीप की मौत हो गई। राघवेंद्र का उपचार किया जा रहा था। डाक्टरों ने रात में ही उनका ऑपरेशन किया था। आरआई पुलिस लाइन ने बताया कि संदीप आजमगढ़ के रहने वाले थे। राघवेंद्र मूल रूप से रायबरेली के हैं। घर वालों को सूचना दे दी गई है। वे प्रयागराज के लिए चल दिए हैं। राघवेंद्र की हालत ठीक है।

8 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
शूटरों ने कई दिन की थी रेकी, पुख्ता मुखबिरी के बाद किया हमला
शूटरों ने जिन तरह उमेश पाल को घेरकर मारा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शूटरों ने कई दिन रेकी की थी। शुक्रवार के लिए उन्हें पक्की मुखबिरी थी कि उमेश शाम को अदालत से सीधे घर आएंगे। पुलिस अफसरों का यह भी मानना है कि बदमाश बाहर से आए हैं, साफ है कि वे या तो किसी के घर में ठहरे होंगे, या फिर होटल या धर्मशाले में रुके होंगे। इन्हीं सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

9 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
मोबाइल टावर से संदिग्ध नंबरों को छांटा जाएगा
पुलिस मोबाइल टावर से संदिग्ध नंबरों को छांटेगी। भाड़े के हत्यारों ने जिस तरह रेकी कर घटना को अंजाम दिया, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि कोई न कोई खास मुखबिर उनके साथ था जिनसे उनकी लगातार बात चल रही थी। इसलिए नंबरों की जांच की जाएगी।

10 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल की हत्या के बाद जुटी भीड़।

11 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या के बाद बिलखतीं बहनें। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल की हत्या के बाद बिलखतीं बहनें।

12 of 21
Prayagraj News : घटना स्थल पर पहुंचे डीएम और पुलिस कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला।
 घटना स्थल पर पहुंचे डीएम और पुलिस कमिश्नर।

13 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या के बाद बिलखती पत्नी को संभालते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल की हत्या के बाद बिलखती पत्नी को संभालते परिवार के लोग।

14 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या के छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल की हत्या के छानबीन करती पुलिस।

15 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या के छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल की हत्या के छानबीन करती पुलिस।

16 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल के घर के पास बम और गोली लगने के निशान। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल के घर के पास बम और गोली लगने के निशान।

17 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल की कार के शीशे भी हुए चकनाचूर। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल की कार के शीशे भी हुए चकनाचूर।

18 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल का आवास पर जुटी फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल का आवास पर जुटी फोर्स।

19 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज।

20 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या के बाद सुलेमसराय में घर बंद दुकानें। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल की हत्या के बाद सुलेमसराय में घर बंद दुकानें।
विज्ञापन

21 of 21
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या के बाद धूमनगंज-सुलेमसराय में लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।
 उमेश पाल की हत्या के बाद धूमनगंज-सुलेमसराय में लगा भीषण जाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें