फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Sabarmati To Prayagraj Live: अतीक को लेकर रवाना हुए यूपी पुलिस के 40 जवान, आज शाम तक पहुंचेगा प्रयागराज

Sun, 26 Mar 2023 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल से प्रयागराज लाएगी। पुलिस की एक टीम शनिवार को साबरमती जेल पहुंची। अतीक को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जाएगा।  अतीक को लाने के लिए 40 सदस्यीय पुलिस टीम को भेजा गया है। माफिया को लेकर पुलिस प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। उसे लेकर पुलिस 1270 किलोमीटर की दूरी करीब 21 घंटे में तय करेगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : साबरमती जेल से अतीक अहमद को प्रयागराज लेकर रवाना हुई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल से प्रयागराज लाएगी। पुलिस की एक टीम शनिवार को साबरमती जेल पहुंची। अतीक को सड़क के रास्ते प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। अतीक को लाने के लिए 40 सदस्यीय पुलिस टीम को भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक उमेश पाल अपहरण कांड में 28 मार्च को सजा का ऐलान हो सकता है। इसी कारण प्रयागराज पुलिस की एक टीम शनिवार को साबरमती जेल पहुंची।

विज्ञापन







जेल अधिकारियों को केस के बारे में जानकारी देकर 28 मार्च की पेशी के बारे में भी बताया गया। इसके बाद अतीक अहमद प्रयागराज लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यात्रा में कम से कम 24 घंटे की होगी। प्रयागराज पुलिस लाइन से दो प्रिजन वैन भेजी गई है। बताया जा रहा है कि 40 सदस्यीय पुलिस टीम भेजी गई है।  माफिया को लेकर पुलिस प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। उसे लेकर पुलिस 1270 किलोमीटर की दूरी करीब 21 घंटे में तय करेगी।

रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस बारे में एलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार अतीक अहमद यूपी आने में आनाकानी कर रहा है। अदालत का आदेश होने के कारण पुलिस उसे किसी भी तरह से लेकर यूपी आने के लिए कमर कस चुकी है। बताया जा रहा है कि उसे लेकर निकलने में शाम हो सकती है। कागजी कार्रवाई को पूरा करने में अधिकारी जुटे हुए हैंं।

विज्ञापन

डीसीपी अभिषेक भारती को मिली है अतीक को लाने की जिम्मेदारी

अतीक अहमद को साबरमती जेल से यूपी लाने की जिम्मेदारी आईपीएस अभिषेक भारती को मिली है। अभिषेक भारती वर्तमान में डीसीपी गंगानगर के पद पर तैनात हैं।उनके नेतृत्व में तीन एसीपी और 40 पुलिसकर्मियों का दस्ता साबरमती जेल पहुंचा है। दो प्रिजन वैन और तीन चार पहिया गाड़ियों से पुलिस की टीम साबरमती जेल पहुंची है। 

अशरफ को भी बरेली जेल से ला सकती है पुलिस, वह भी आरोपी

अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ को भी पुलिस बरेली जेल से प्रयागराज ला सकती है। अशरफ भी उमेश पाल अपहरण कांड में आरोपी है। सूत्रों के मुताबिक सजा के ऐलान के समय वह भी अतीक अहमद के साथ कटघरे में मौजूद रहेगा।

सड़क मार्ग से लाने की तैयारी

माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज सड़क मार्ग से लाया जाएगा। उसे लाने में करीब 24 घंटे का वक्त लगेग। इसके लिए पुलिस और एसटीएफ ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूत्रों के अनुसार अतीक को कभी भी पुलिस साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए निकल सकती है। इसके चलते साबरमती जेल के बाहर काफी गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। 

अतीक, अशरफ, शाइस्ता समेत कई पर दर्ज है केस

उमेश पाल हत्याकांड के मामले में पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद, उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, पुत्र असद, अली, उमर, शूटर, गुलाम, साबिर, मुस्लिम गुड्डू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस मामले में पुलिस अब तक दर्जन भर से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और आधा दर्जन से अधिक मददगारों के मकानों पर बुलडोजर चला चुकी है। यह कार्रवाई अभी जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को जेल में पड़ा था छापा
साबरमती जेल में शनिवार को छापा मारा गया था। माफिया अतीक के बैरक की सघन तलाशी ली गई थी। बताया जा रहा है कि 1700 जवानों के साथ अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया था। अतीक अहमद किसी अनहोनी की घटना से डर गया था। अतीक के बैरक की अधिकारियों ने सघन तलाशी ली थी। इस दौरान कई प्रतिबंधित चीजें बरामद हुई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें