उमेश पाल हत्याकांड में आयशा नूरी को पुलिस ने साजिश का आरोपी बनाया है। आयशा के पति अखलाक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उमेश हत्याकांड में बमबाजी करने वाले गुड्डू मुस्लिम को संरक्षण और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाई गई माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी है। आयशा नूरी ने जमानत अर्जी के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। थाने से रिपोर्ट पेश न किए जाने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड में आयशा नूरी को पुलिस ने साजिश का आरोपी बनाया है। आयशा के पति अखलाक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उमेश हत्याकांड में बमबाजी करने वाले गुड्डू मुस्लिम को संरक्षण और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही आयशा नूरी फरार चल रही है। पुलिस उसकी बेटी को भी खोज रही है। आयशा ने सरेंडर करने के लिए अर्जी कोर्ट में भेजी थी। उस पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके लिए बृहस्पतिवार को तिथि मुकर्रर की गई है।