सीजेएम कोर्ट में होनी है पेशी
साबरमती जेल से प्रयागराज तक की दूरी लगभग 1300 किमी है। अतीक को सड़क मार्ग से प्रिजन वैन में लाया गया। ऐसे में सफर में लगभग 24 घंटे का वक्त लग गया।बुधवार शाम करीब छह बजे वह जेल पहुंचा। माना जा रहा था कि दोपहर में यदि अतीक प्रयागराज पहुंच गया तो बुधवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया जाता लेकिन ऐसा नहीं हो सका। प्रयागराज लाने में शाम हो गई। अब बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
23 मार्च को जारी कराया था बी वारंट
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद नामजद आरोपी है। 23 मार्च को उसके खिलाफ धूमनगंज पुलिस ने बी वारंट बनवाया था। इसके बाद पुलिस की टीम साबरमती जेल भी पहुंची थी लेकिन किन्हीं कारणों से उसे नहीं लाया जा सका था। हालांकि अब एक बार फिर उसे प्रयागराज लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
16 दिन में दूसरी बार आएगा माफिया
2019 से साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक पिछले 16 दिनों में दूसरी बार प्रयागराज लाया जाएगा। इससे पहले 27 मार्च को उसे साबरमती जेल से लाया गया था। 28 मार्च को उसे एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उमेश पाल अपहरण केस में उसे व दो अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। फैसले के बाद उसी रात उसे गुजरात के लिए रवाना कर दिया गया था।