फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक की पेशी आज, छावनी बना कोर्ट परिसर

Thu, 13 Apr 2023 06:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आज उसे कोर्ट में पेश कर कस्टडी रिमांड की अर्जी दी जाएगी जिसके बाद उससे उमेश पाल हत्याकांड के राज उगलवाए जाएंगे।   
विज्ञापन
Prayagraj News : कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद को पेशी पर लाया जाएगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद को एक बार फिर प्रयागराज लाया गया है। मंगलवार दोपहर जिला पुलिस की एक टीम उसे लेकर गुजरात की साबरमती जेल से रवाना हो गई थी। बुधवार को शाम करीब छह बजे वह नैनी जेल पहुंचा। आज उसे कोर्ट में पेश कर कस्टडी रिमांड की अर्जी दी जाएगी जिसके बाद उससे उमेश पाल हत्याकांड के राज उगलवाए जाएंगे।   

विज्ञापन


जिला पुलिस की एक टीम रविवार को ही साबरमती जेल के लिए रवाना हो गई थी। यह टीम सोमवार शाम गुजरात पहुंची। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब पुलिस टीम साबरमती जेल पहुंच गई और वारंट बी का तामीला कराया। इसके बाद अतीक का जेल में ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिर अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस टीम उसे लेकर प्रयागराज के लिए चल दी थी और कल शाम नैनी पहुंची। 

Trending Videos

सीजेएम कोर्ट में होनी है पेशी
साबरमती जेल से प्रयागराज तक की दूरी लगभग 1300 किमी है। अतीक को सड़क मार्ग से प्रिजन वैन में लाया गया। ऐसे में सफर में लगभग 24 घंटे का वक्त लग गया।बुधवार शाम करीब छह बजे वह जेल पहुंचा। माना जा रहा था कि दोपहर में यदि अतीक प्रयागराज पहुंच गया तो बुधवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया जाता  लेकिन ऐसा नहीं हो सका। प्रयागराज लाने में शाम हो गई। अब बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

23 मार्च को जारी कराया था बी वारंट
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद नामजद आरोपी है। 23 मार्च को उसके खिलाफ धूमनगंज पुलिस ने बी वारंट बनवाया था। इसके बाद पुलिस की टीम साबरमती जेल भी पहुंची थी लेकिन किन्हीं कारणों से उसे नहीं लाया जा सका था। हालांकि अब एक बार फिर उसे प्रयागराज लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

16 दिन में दूसरी बार आएगा माफिया
2019 से साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक पिछले 16 दिनों में दूसरी बार प्रयागराज लाया जाएगा। इससे पहले 27 मार्च को उसे साबरमती जेल से लाया गया था। 28 मार्च को उसे एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उमेश पाल अपहरण केस में उसे व दो अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। फैसले के बाद उसी रात उसे गुजरात के लिए रवाना कर दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें