फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand : माफिया अतीक की पत्नी और 25 हजार की इनामी शाइस्ता का पुराना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 26 Mar 2023 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफ़िया अत्तीक अहमद की पत्नी और 25 हज़ार की इनामी शाइस्ता परवीन की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह काफी पुरानी फोटो दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि यह अतीक की पत्नी शाईस्ता के पुराने अल्बम से निकाली गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफ़िया अत्तीक अहमद की पत्नी और 25 हज़ार की इनामी शाइस्ता परवीन की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह काफी पुरानी फोटो दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि यह अतीक की पत्नी शाइस्ता के पुराने एलबम से निकाली गई है। अभी तक जो फोटो सामने आई है उसमें शाइस्ता नकाब में ही दिख रही हैं। शाइस्ता परवीन को पुलिस काफी दिनों से खोज रही है, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। उनकी तलाश में पुलिस कौशांबी, प्रतापगढ़ से लेकर प्रयागराज में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की खाक छान रही है। अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने पर शाइस्ता पर इनाम की राशि और बढ़ाई जा सकती है। शाइस्ता के ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के साथ ही शाइस्ता परवीन पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दावा किया जा रहा है कि शाइस्ता परवीन ने ही हत्या की साजिश रची थी और लगातार शूटरों के संपर्क में थीं। 

बसपा ने घोषित किया है महापौर का प्रत्याशी
बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने के बाद शाइस्ती परवीन को पार्टी ने संभावित नगर निगम के चुनाव में महापौर का प्रत्याशी भी बनाया था। वह लगातार अपने लोगों के बीच में प्रचार में भी जुटी थीं। प्रचार के दौरान भी उन्होंने कई शूटरों और अतीक के करीबियों के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

मायावती के भतीजे की शादी का कार्ड मिलने की उड़ी थी अफवाह
शाइस्ता परवीन को बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश की शादी का कार्ड मिलने की सूचना भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि बाद में बसपा के जिलाध्यक्ष ने इसका खंडन कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें