Prayagraj News : शाइस्ता परवीन की वायरल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
माफ़िया अत्तीक अहमद की पत्नी और 25 हज़ार की इनामी शाइस्ता परवीन की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह काफी पुरानी फोटो दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि यह अतीक की पत्नी शाइस्ता के पुराने एलबम से निकाली गई है। अभी तक जो फोटो सामने आई है उसमें शाइस्ता नकाब में ही दिख रही हैं। शाइस्ता परवीन को पुलिस काफी दिनों से खोज रही है, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। उनकी तलाश में पुलिस कौशांबी, प्रतापगढ़ से लेकर प्रयागराज में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की खाक छान रही है। अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।
सूत्रों की माने पर शाइस्ता पर इनाम की राशि और बढ़ाई जा सकती है। शाइस्ता के ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के साथ ही शाइस्ता परवीन पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दावा किया जा रहा है कि शाइस्ता परवीन ने ही हत्या की साजिश रची थी और लगातार शूटरों के संपर्क में थीं।