फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़ेगा उल्लास, जनम लेंगे कान्हा

Thu, 03 Sep 2015 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दो दिन पहले से ही संगमनगरी में चारों ओर हर्ष और उल्लास है। कान्हा मंदिरों में जहां पर्व के लिए विशेष तैयारियां जारी हैं, वहीं घरों में भी आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। श्रद्धालु व्रत रखकर कान्हा का पूजन अर्चन करेंगे। कृष्ण जन्माष्टमी के बाद शहर में पखवारे भर दधिकांदो मेले की धूम मचेगी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) काशीराजनगर, बलुआघाट स्थित मंदिर के अध्यक्ष अद्वैत आचार्य दास के मुताबिक चार दिनी कार्यक्रमों की धूम बृहस्पतिवार से होगी। मंदिर परिसर को फूलों एवं बिजली की आकर्षक झांकियों से सजाया जाएगा। मंदिर में शाम छह से बारह बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अगले दिन शुक्रवार को शोभायात्रा सिविल लाइंस कॉफी हाउस के निकट से निकाली जाएगी।

जो विभिन्न रास्तों से होते हुए इस्कान मंदिर पहुंचकर पूरी होगी। शनिवार को जन्माष्टमी की सुबह मंगलाआरती से ही कान्हा जन्मोत्सव की धूम शुरू हो जाएगी। रात 11बजे चांदी के 108 कलशों से कान्हा का महाभिषेक होगा। उन्हें 108 व्यंजनों का भोग भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को इस्कान के संस्थापक ए.सी.भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद का जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें झारखंड, असम के कलाकारों की बहुरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। शाहगंज स्थित श्रीआनंद बिहारी मंदिर में छह दिवसीय कार्यक्रम होंगे। प्रधान पुजारी दिगंबर त्रिपाठी के अनुसार मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला से संबंधित झांकियों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। प्रतिदिन भजन कीर्तन की प्रस्तुतियां होंगी। मीरापुर स्थित हरि मंदिर में कान्हा जन्मोत्सव पर विविधतापूर्ण कार्यक्रम होंगे।

दारागंज स्थित भगवान वेणी माधव मंदिर में महंत ओंकार देव गिरि की देखरेख में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पुजारी विजय तिवारी एवं अभिषेक दुबे के अनुसार मंदिर में पर्व की तैयारियां खास होंगी।गाड़ीवान टोला खुल्दाबाद स्थित राधा कुंज बिहारी मंदिर, रुपगौडीय आश्रम तुलारामबाग, चौक गंगादास स्थित राधारमण मंदिर में पुजारी शरद गोस्वामी की देखरेख में जन्माष्टमी की धूम होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें