फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ईश्वर शरण में आज से यूजी प्रवेश, पहला कटऑफ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में छह सितंबर से स्नातक (यूजी) प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। दाखिले की शुरुआत बीकॉम और बीएएलएलबी से होगी, जिसके लिए कॉलेज ने बृहस्पतिवार को कटऑफ जारी कर दिए। वहीं, इविवि में भी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ईश्वर शरण में बीकॉम प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 270 अंक निर्धारित किया गया है। वहीं, बीएएलएलबी में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 460, ईडब्ल्यूएस का 450, ओबीसी का 440, एससी का 410 अंक निर्धारित है जबकि एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग ऑनलाइन होगी।
इसके साथ इविवि में बीकॉम प्रवेश के लिए सात सितंबर तक चलने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को फीस जमा करते हुए प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी है। बीकॉम में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 369 अंक निर्धारित है।
विज्ञापन

एडीसी में बीकॉम, बीकॉम के लिए नए कटऑफ जारी
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए छह सितंबर को ऑफलाइन काउंसलिंग के लिए बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को नए कटऑफ जारी कर दिए गए। प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह के अनुसार बीकॉम में प्रवेश के लिए 250 या अधिक अंक पाने वाले सभी वर्ग के छात्र और बीए में प्रवेश के लिए 200 या अधिक अंक पाने वाले सभी वर्ग के छात्र कीडगंज परिसर और बीकॉम में प्रवेश के लिए 275 या अधिक अंक पाने वाली सभी वर्ग की छात्राएं एवं बीए में प्रवेश के लिए 200 या अधिक अंक पाने वाली सभी वर्ग की छात्राएं जीरो रोड परिसर में ऑफलाइन काउंसलिंग के लिए सुबह नौ से 11 बजे तक संपर्क करें। प्रवेश सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक होंगे। ब्यूरो
इविवि में इस बार कटऑफ के साथ मेरिट भी जारी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में इस बार स्नातक प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से लिए जा रहे हैं। इसके तहत पहली बार पाठ्यक्रमवार कटऑफ के साथ अभ्यर्थियों के नाम सहित मेरिट भी जारी की जा रही है। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया में अब किसी भी भी तरह की गुंजाइश नहीं रह गई है। मेरिट में प्रत्येक विद्यार्थी के नाम के साथ सीयूईटी में प्राप्त अंकों का विवरण भी है। इससे पहले सिर्फ कटऑफ जारी किए जाते थे और प्रवेश में गड़बड़ी के आरोप लगते थे। कटऑफ के साथ नाम सहित मेरिट होने से अब इस तरह के आरोप नहीं लगेंगे। साथ ही समर्थ पोर्टल के जरिये प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों का पूरा डाटा सीधे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के पास भी पहुंचेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें