महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नोएडा फिल्म सिटी को लेकर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बयान पर भी पलटवार किया। कहा कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को बताना चाहता हूं कि मुंबई और उत्तर प्रदेश दोनों ही शिव सेना, कांग्रेस या एनसीपी की नहीं है।
डिप्टी सीएम ने कहा है कि आखिर नोएडा में फिल्म सिटी बनने से उद्धव ठाकरे के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा है कि नोएडा में फिल्म सिटी की स्थापना इसलिए की जा रही है, ताकि यूपी की प्रतिभाओं को फिल्मों और छोटे पर्दे पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का बेहतर मंच मिल सके।