फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉन्फ्रेंस : रीढ़ का ऑपरेशन अब सिर्फ दो छोटे छेद से, डॉक्टरों ने सीखी आधुनिक तकनीक

Sat, 14 Nov 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रीढ़ की जटिल सर्जरी में अब बड़े चीरे लगाने की जरूरत कम होगी। आधुनिक यूबीई तकनीक से पीठ पर दो छोटे छेद करके ऑपरेशन किया जा सकेगा। प्रयागराज में आयोजित यूपी-यूके यूरोकॉन 2026 की कार्यशाला में विशेषज्ञों ने डॉक्टरों को इस तकनीक का प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
रीढ़ की हड्डी का आपरेशन। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के इलाज में आधुनिक दूरबीन तकनीक से ऑपरेशन करना डाॅक्टरों के लिए आसान होगा। इसमें मरीजों को तकलीफ कम होगी। इस तकनीक में मरीज की पीठ पर दो छोटे छेद किए जाते हैं। एक छेद में कैमरा डालकर प्रभावित हिस्से को स्क्रीन पर बड़ा करके देखा जाता है, जबकि दूसरे छेद से बारीक उपकरणों की मदद से ऑपरेशन किया जाता है। इससे सर्जन को रीढ़ के प्रभावित हिस्से तक आसानी से पहुंचने और सटीक तरीके से सर्जरी करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन


यह जानकारी शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित पुराने परीक्षा भवन में यूपी-यूके यूरोकॉन 2026 के पहले दिन दी गई। इस दाैरान न्यूरो सर्जरी और न्यूरोलॉजी के विभिन्न विषयों पर प्री-कांफ्रेंस कार्यशाला हुई। डॉ. गौरव बंसल, डॉ. अहमद अंसारी और डॉ. ओपी सिंह ने रीढ़ की सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली यूबीई (यूनिलेटरल बाइपोर्टल एंडोस्कोपी) तकनीक की बारीकियां बताईं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पारंपरिक ऑपरेशन में बड़े चीरे लगाने पड़ते हैं। यूबीई तकनीक में आसपास की मांसपेशियों को अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचता है। इसकारण ऑपरेशन के बाद दर्द कम होने और मरीज के जल्दी चलने-फिरने की संभावना अधिक रहती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मांसपेशियों को कम नुकसान, रीढ़ के ऑपरेशन में यूबीई तकनीक कारगर

डॉ. अचल गुप्ता ने मोनोपोर्टल एंडोस्कोपी और पेन मैनेजमेंट में ब्लॉक्स की तकनीक पर व्यावहारिक जानकारी दी। एंडोवैस्कुलर तकनीक के सत्र में डॉ. दीपक कुमार सिंह ने मस्तिष्क की रक्तवाहिनियों से संबंधित बीमारियों के आधुनिक उपचार और एन्यूरिज्म को बंद करने की नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। न्यूरोलॉजी के अंतर्गत ईईजी पर डॉ. विनोद कुमार पुरी ने जानकारी दी।

ट्रांसक्रेनियल डॉप्लर (टीसीडी) के सत्र में डॉ. वरुण सिंह और डॉ. अभिषेक पाठक ने प्रशिक्षण दिया। मूवमेंट डिसऑर्डर के उपचार में बोटॉक्स इंजेक्शन के इस्तेमाल और उसकी सूक्ष्म तकनीकों पर डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. अब्दुल कावी और डॉ. सौरभ कुमार ने जानकारी दी।

आयोजन अध्यक्ष डॉ. मुकुल पांडेय ने बताया कि शाम के समय सिविल लाइंस स्थित एक होटल में वीडियो प्रेजेंटेशन सत्र भी हुए। इनमें जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म की एंडोवैस्कुलर कॉयलिंग, माइक्रोवैस्कुलर एनास्टोमोसिस, कैरोटिको-कैवर्नस फिस्टुला का उपचार, माइक्रोन्यूरोसर्जरी, ब्रेन ट्यूमर, एंडोस्कोपिक स्पाइन और रोबोटिक ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अकादमिक सत्र 14 और 15 नवंबर को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटर में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें