फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से बंदूक चुराने वाले दो जहरखुरान गिरफ्तार

विज्ञापन
Two Zahrakhurans arrested for flying a gun from a train
विज्ञापन
प्रयागराज। जंक्शन पर गश्त के दौरान जीआरपी ने ट्रेन से बंदूक उड़ाने वाले दो जहरखुरानों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चुराई गई बंदूक के साथ ही जहरखुरानी, चोरी की घटनाओं में उड़ाई गई 82 हजार नगदी व अन्य सामान बरामद हुए हैं। जीआरपी अफसरों का दावा है कि इनसे जहरखुरानी-चोरी के आठ मामलों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह शुक्रवार रात 9.30 बजे के करीब जंक्शन पर मयटीम गश्त पर थे। चेकिंग करते हुए वह प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर पर मजार के आगे पहुंचे तो वहां दो लोग जाते दिखे। इनके पास एक सिंगल बैरल बंदूक भी थी। रोककर पूछताछ करने पर यह शस्त्र के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके। थाने लाकर तलाश ली गई तो इनसे 82600 रुपये, दो मोबाइल फोन, दो कारतूस व नशीला पाउडर भी मिला। जीआरपी के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने अपना नाम गुड्डू उर्फ गुलफाम भारतीय निवासी झूंसी व पुन्नीलाल निवासी सिगरामऊ थरवई बताया। साथ ही यह भी बताया कि दोनों ट्रेनों में चोरी के साथ ही जहरखुरानी करते हैं। बरामद बंदूक भी उन्होंने एक ट्रेन से चुराई थी। साथ ही कब्जे से मिले रुपये भी चेारी-जहरखुरानी की विभिन्न वारदातों से संबंधित हैं। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों से पूछताछ में चोरी-जहरखुरानी के कुल आठ मुकदमों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें