फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मिर्जापुर में मेजा और लेड़ियारी के दो युवकों की हादसे में मौत

Thu, 22 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार शाम को मिर्जापुर के जिगना पाली में हुई सड़क दुर्घटना में मेजा और लेड़ियारी क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने माता- पिता के इकलौते बेटे थे। दोनों ममेरे भाई थे।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के कंवरिया गांव के अवध नारायण बिंद का इकलौता बेटा चंद्रेश बिंद (21) अपने बुआ के बेटे संतोष बिंद (23 निवासी पवारी लेड़ियारी थाना खीरी के साथ बाइक से मिर्जापुर के जिगना अपने एक रिश्तेदारी में गया था। शाम को वह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही मिर्जापुर के जिगना पाली के समीप पहुंचे, वैसे ही सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। चंद्रेश की मां अंजोरा देवी बिलखने लगी। उधर, संतोष बिंद के घर पर भी मातम पसर गया। संतोष बिंद की अभी साल भर पहले ही शादी हुई थी। उधर ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। जिगना पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें