फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नीलगाय से बाइक सवार मऊआइमा के दो युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम

Fri, 15 May 2026 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रतापगढ़ शादी समारोह में शामिल हो कर घर आते समय प्रतापगढ़ इलाके में नील गाय से टकराने से मऊआइमा के दो युवकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
मऊआइमा में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ शादी समारोह में शामिल हो कर घर आते समय प्रतापगढ़ इलाके में नील गाय से टकराने से मऊआइमा के दो युवकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कटभर परमेजपुर निवासी विकास कुमार (18) पुत्र हीरालाल अपने रिश्तेदार सदाशिव (20) पुत्र नागेश्वर ग्राम धनाकापूरा अपने मित्र निखिल कुमार ग्राम अंधेनी के साथ एक बाइक पर बैठकर रानीगंज के रखरा दीवानगंज शादी समारोह में गया था। शुक्रवार रात डेढ बजे वापसी के समय प्रतापगढ़ के पृथ्वीगंज बाजार के पास नीलगाय से बाइक टकरा गई। जिससे विकास और सदा शिव की मौके पर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची प्रतापगढ़ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शाम फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया है कि मृतक विकास कुमार कटभर परमेजपुर तीन बहनों में अकेला था। वह मजदूरी करता था। जबकि सदाशिव तीन भाइयों में सबसे बडा था। वह भी मजदूरी करता था। दोनों की मौत पर दोनों घरों में मातम मचा हुआ है। परिजनों का रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें