सोरांव थाना अंतर्गत सूबेदार का इनारा मो.पुर नौगवां गांव के निकट रविवार देर शाम सोरांव- होलागढ़ मार्ग पर दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार एक महिला समेत चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को एसआरएन रेफर कर दिया था। रात में इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई।
होलागढ़ थाना अंतर्गत जमुनीपुर गांव का रहने वाला विपिन कुमार (29) फाफामऊ के शांतिपुरम से मजदूरी कर अपनी चचेरी भाभी छाया को साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों सोरांव के सूबेदार का इनारा मो.पुर नौगवां गांव के निकट सोरांव - होलागढ़ मार्ग पर पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे नवाबगंज थाना अंतर्गत मादूपुर गांव के रहने वाले दीपक (28) की बाइक के साथ टक्कर हो गई।
हादसे में पसियापुर गांव निवासी साथी शिवकुमार, विपिन कुमार व उसकी चचेरी भाभी छाया घायल हो गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख विपिन कुमार तथा दीपक को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान रविवार रात विपिन और दिलीप की मौत हो गई।