फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: न्यायालय के आदेश पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया दो साल पुराना शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरसुइया थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो वर्ष पूर्व दफनाई गई महिला के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। न्यायालय व उच्चाधिकारियों के आदेश पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद की रहने वाली नेहा परवीन (24 वर्ष) की कौशाम्बी के मूरतगंज में शादी हुई थी। करीब दो वर्ष पूर्व वह अपने मायके में रह रही थी, इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने मौत हो गई। उस समय परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय के निर्देश पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दरियाबाद कब्रिस्तान से पुलिस की टीम ने शव को कब्र से बाहर निकाला।
अतरसुइया थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। न्यायालय व उच्चाधिकारियों के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें