फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, छह झुलसीं 

Wed, 24 Jul 2019 05:59 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शंकरगढ़ (प्रयागराज)
विज्ञापन
बिजली गिरने से एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में मंगलवार की दोपहर दो अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहीं दो महिलाओं राजकुमारी और दयावती की मौत हो गई जबकि, छह महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। झुलसी महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत स्थित सिधवार हरीपुर गांव में मंगलवार की दोपहर खेत में महिलाएं धान की रोपाई कर रहीं थीं। उसी समय वहां तेज गरज के साथ बिजली गिर गई। गांव के श्यामराज की पत्नी राजकुमारी (50), संतोषकुमार की पत्नी रत्ना देवी(28), पिंटू की पत्नी शीला देवी(30), मौजीलाल की पत्नी रेशमा देवी(31) और मानिकचंद्र की बेटी राधाकुमारी (12) बिजली की चपेट में आ गईं।

राजकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य चार महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। दो अन्य महिलाएं भी मामूली रूप से झुलस गई थीं। सूचना मिलते ही मौके पर परिवार वाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी महिलाओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। यहां से झुलसी चारों महिलाओं को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


दूसरी ओर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के देवरी बेनी मांडो गांव की दयावती कोल (33) पत्नी मंगला प्रसाद आदिवासी खेत में मंगलवार की दोपहर काम कर रही थी। उसी समय बिजली गिरने से झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें