फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में जहरीली शराब पीने से दो महिलाओं की मौत, एक महिला की चली गई आंख की रोशनी

Thu, 09 Jan 2020 07:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
poisonous liquor - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
शराब पीना एक परिवार के लिए कहर बन गया। इस जहरीली शराब के चलते दो महिलाओं की जान चली गई तथा एक महिला को अपनी आंख की रोशनी गंवानी पड़ी। परिवार का मुखिया भी इस जहरीली शराब की जद में आ गया है। सरांयममरेज थाना क्षेत्र के खुर्रमशाहपुर गांव की मुसहर बस्ती में बुधवार की शाम राधे मुसहर के परिवार के लोगों ने घर पर ही शराब पीया।
विज्ञापन


देर रात जहरीली शराब पीने वाले लोगों की तबियत विगड़ने लगी। सुबह होते होते राधे की पत्नी सुम्मारी देवी(62) व उसके छोटे भाई बऊ की पत्नी रसगुल्ला देवी(58) ने तड़प कर दम तोड़ दिया। राधे की बेटी मीला(28) के आंख की रोशनी चली गई। राधे भी जहरीली शराब के दुष्प्रभाव से पूरी तरह नहीं उबर पाया है। एक ही परिवार में शराब से हुए इस हादसे से बस्ती में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

पड़ोसियों के जरिए मीला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया लाया गया। इसी बीच सरांयममरेज थाना क्षेत्र के पूरे सत्यभामा गांव निवासी अच्छेलाल मुसहर भी सीएचसी हंडिया पहुंच गया। जिसकी भी शराब पीने के चलते आंख की रोशनी चली गई थी। चिकित्सकों ने हंडिया पुलिस को सूचना देते हुए शराब पीने के चलते आंख की रोशनी गंवा दिए दोनों पीड़ितों को ध्4जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हंडिया पुलिस ने घटना स्थल सरांयममरेज थाना क्षेत्र होने के कारण सरांयममरेज पुलिस को अवगत करा दिया। 
विज्ञापन


जहरीली शराब से जा चुकी है और भी जानें
हंडिया। पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की सक्रियता के बावजूद भी जहरीली शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रहा है। इस घटना के पहले भी जहरीली शराब के चलते कई जाने जा चुकी हैं। विगत 10 वर्षों में जहरीली शराब पीने से ही सरायममरेज थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी विश्वनाथ व लालचन्द्र तथा हंडिया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी ननकू व मुसुद्दीलाल, बालापुर गांव निवासी देवराज व सेवलहा गहरपुर निवासी धर्मराज भी अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें