फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो ट्रक भिड़े, चालक की मौत

Mon, 28 Apr 2025 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर नल चौराहे और अनुबिस पुलिस चौकी के बीच भूसे भरे ट्रक में पीछे चल रहा ट्रक घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन काटकर शव बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर के गांव भूलार निवासी हरमीत सिंह (40 वर्ष) बरेली की ओर से ट्रक में लोहा भरकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। नल चौराहे और अनुबिस पुलिस चौकी के बीच उनका ट्रक सामने चल रहे भूसी भरे ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे चल रहे ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक हरमीत अंदर ही फंस गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन काटकर उन्हें बाहर निकाला। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद एक लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने हाईवे को वनवे करके यहां फंसे वाहनों को निकलवाया। क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त ट्रक को अनुबिस पुलिस चौकी पर खड़ा कराया है। दूसरे ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष परमेंद्र पवार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें