फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : झूंसी के सोहम आश्रम के पास उफनाई गंगा में डूबकर दो किशोरों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 06 Sep 2026 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हवेलिया वार्ड के सोहम आश्रम के पास रविवार दोपहर करीब 12ः30 बजे गंगा में नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरों रुद्र प्रताप सिंह (16) और अर्पण विश्वास (16) की मौत हो गई। जल पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
झूंसी के सोहम आश्रम के पास गंगा में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। सूचना पर झूंसी पुलिस और परिजन पहुंचे। दोनों किशोरों के पिता बेटों के शवों के पास बिलखते रहे। पोस्टमार्टम किए बगैर पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिए। 

विज्ञापन


तीनों आवास विकास कॉलोनी योजना तीन स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे। रविवार की सुबह तीनों कोचिंग गए थे। कोचिंग से छूटने के बाद दोपहर करीब 12ः30 बजे तीनों साइकिल से हवेलिया वार्ड के सोहम आश्रम के पास पहुंचे। इसके बाद रुद्र और अर्पण गंगा में नहाने लगे। वह धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर बढ़ने लगे तो सुमित ने उन्हें जाने से मना किया लेकिन वह नहीं माने। 

कुछ ही देर में दोनों गहरे पानी में समा गए। यह देख सुमित ने शोर मचाना शुरू किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सुमित ने रुद्र के घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें