फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो किशोर डूबे, मौत

Sat, 24 Oct 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कौंधियारा/नैनी(ब्यूरो)। यमुनापार के टोंस नदी में दहशरा के दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान दो किशोर डूब गए। करछना के कुलमई घाट पर हुई घटना के बाद खलबली मच गई। करछना पुलिस और गोताखोरों ने दोनों किशोरों के शव को निकाल कर घरवालों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सेमरी घटवा के रामनरेश पांडेय का बेटा अमन पांडेय (15) और कौंधियारा के धमोखर संतोष कुमार का बेटा श्री राम (14) बृहस्पतिवार को दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के लिए गांव के लोगों के साथ टोंस नदी में करछना के कुलमई घाट पर गए थे। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद अमन और श्रीराम नदी में नहाने लगे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया गया और गहरे पानी में चले गए। दोनों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद लोग बचाने दौड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर करछना पुलिस पहुंची। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बाहर निकाला। किशोरों के मौत की खबर उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते कलपते घरवाले घाट पर पहुंचे। परिजनों के अनुरोध पर करछना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव घरवालों को सौंप दिया। घटना से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें