फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी में सीनियर को पीटने वाले दो छात्र बर्खास्त

विज्ञापन
Two students beaten up in TripleIT sacked
विज्ञापन
प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में मारपीट के आरोपी दो छात्रों को संस्थान से बर्खास्त कर दिया गया है। संस्थान के चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय सिंह ने 26 जनवरी को सीनियर को पीटने वाले छात्रों अभिषेक राय एवं श्रेयांश सिंह खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें हमेशा के लिए संस्थान से निकाल दिया है। साथ ही मारपीट की सह आरोपी छात्रा शायसा सिंह को भी छह महीने के लिए निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई पांच छात्रों के निलंबन के अतिरिक्त की गई है। ट्रिपलआईटी में जूनियर छात्रों पर आरोप था कि उन्होंने हॉस्टल में घुसकर सीनियर छात्रों के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। संस्थान की ओर से इस मामले में दो छात्रों की बर्खास्तगी के साथ पांच छात्रों और एक छात्रा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीनियर को पीटे जाने की घटना के दूसरे दिन संस्थान की ओर से 27 जनवरी को कुल नौ छात्रों, जिसमें में एक छात्रा भी शामिल है, के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। साथी की पिटाई से नाराज संस्थान के अन्य वरिष्ठ छात्रों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही वे धरने पर भी बैठ गए। वहां पहुंचे संस्थान के अधिकारियों ने घटना की बाबत उनसे जानकारी ली। तमाम लोगों के बयान के बाद दो छात्रों को बर्खास्त करने के साथ पांच छात्रों एवं एक छात्रा को निलंबित किया गया। इसके अलावा संस्थान ने मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद नेत्रानंद पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मुख्य आरोपी बीटेक अभिषेक राय एवं श्रेयांश सिंह बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। अन्य जिन छात्रों पर कार्रवाई हुई उनमें दिनेश चंद्र को दो वर्ष, किशन सिंह एवं आदित्य राज को एक वर्ष के लिए (सभी बीटेक द्वितीय वर्ष) तथा बीटेक तीसरे वर्ष के छात्रों अनुज कुमार सिंह और अभिषेक शर्मा को छह महीने के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने छात्रों से अपील की है कि वह आपसी वर्चस्व की लड़ाई न करें। पढ़ लिखकर संस्थान का नाम बढ़ाएं। छात्र जिमखाना क्लब के अध्यक्ष प्रखर चतुर्वेदी ने भी संस्थान के छात्रों से अपील की है कि वह आपसी विवाद के किसी भी मामले को क्लब के सामने लेकर आएं। इसको संस्थान के संज्ञान में लाकर निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें