फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली से दो छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में ढाई बजे तक दोनों साथ में दिखे, उसके बाद कुछ पता नहीं चला
विज्ञापन

प्रयागराज। करेली में 27 दिसंबर की सुबह साथ पढ़ने वाले दो छात्र नीलेश कुमार और अंकुर कुमार लापता हो गए। दोनों घर से बाहर खेल रहे थे। उसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चला। करेली थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों बच्चे सीसीटीवी में दोपहर ढाई बजे तक क्षेत्र में दिखे हैं। पुलिस ने आस पास के जिलों और स्टेशनों पर उनकी फोटो भेजी है।
हलिया मिर्जापुर के रहने वाले शंकर लाल करेली के करामत की चौकी पउवा कालोनी में रहकर राजगीर का काम करते हैं। उनका बेटा अंकुर (11) सदियापुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता है। शंकर लाल के रिश्तेदार वीरभान भी उसी कालोनी में रहते हैं। वह भी राजगीर हैं। उनका बेटा नीलेश, अंकुर के साथ ही सदियापुर स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। 27 दिसंबर को अंकुर और नीलेश बाहर खेल रहे थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। जब दोपहर तक दोनों नहीं आए तो परिवार वाले चिंतित होकर ढूंढने लगे। कहीं कुछ पता नहीं चला। करेली थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा हरिमोहन राजपूत ने इलाके में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो दोनों की लोकेशन अंतिम बार गुड़िया तालाब के पास करीब ढाई बजे मिली। उसके बाद से वे नहीं दिखे। दरोगा ने आस पास के जिलों के अलावा जीआरपी थानों को भी सूचित किया है। घर वालों का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस ने मुहल्ले में कई लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें