फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बंदरों के हमले में बुजुर्ग समेत दो लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों के हमले में शनिवार की सुबह बुजुर्ग समेत कई लोग जख्मी हो गए। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।वहीं, इलाके में बंदरों के आतंक से लोग खौफजदा हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज इलाके के पटना उपरहार निवासी बुजुर्ग नंगू पाल (70) अपने घर के कमरे में लेटे थे। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह बंदरों ने कमरे में बुजुर्ग नंगू पाल पर हमला कर दिया। इसी दौरान प्रदीप गौतम को भी बंदर ने काट लिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो बंदर उछलकूद करते हुए भाग निकले। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के आतंक से छत पर धूप लेना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों की वजह से छत पर किसी सामान नहीं रख पाया जाता है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़ने की मांग की प्रशासन के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें