फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खुद को असुरक्षित समझकर गाड़ी के पीछे भागते हैं कुत्ते

Mon, 25 Aug 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर देखा जाता है कि कुत्ते कार व बाइक के पीछे दौड़ने लगते हैं जिसकी वजह से लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। कई लोग कुत्तों के काटने के शिकार हो जाते हैं या फिर अनियंत्रित होकर बाइक से गिर जाते हैं।
विज्ञापन

जनपद में प्रतिदिन 30-40 लोग इस प्रकार के हादसे के शिकार होते हैं। पशु चिकित्सक डॉ. सीपी सिंह कुशवाहा के अनुसार, अगर कुत्ता गाड़ी के नीचे आ जाता है, तो अन्य कुत्ते उस प्रकार की तमाम गाड़ियों से खुद को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं, क्योंकि कुत्तों के सूंघने की क्षमता अधिक होती है। ऐसे में गाड़ी के टायर से अगर उन्हें किसी कुत्ते की गंध आ जाती है, तो वह गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ने लगते हैं। अधिकांश कुत्ते कार व बाइक के टायर पर यूरीन करते हैं जिसके कारण भी अन्य कुत्तों को गाड़ी के टायर से उनके जैसे जानवर की गंध आती है।

अल्ट्रासोनिक और इंफ्रासोनिक ध्वनि सुनने की क्षमता
कुत्तों में सुनने की क्षमता भी अधिक होती है। वे अल्ट्रासोनिक और इंफ्रासोनिक ध्वनि को भी सुनने की क्षमता रखते हैं। अगर देखा जाए तो अल्ट्रासोनिक की आवृत्ति 20,000 हर्ट्ज से ऊपर होती है, जबकि इंफ्रासोनिक ध्वनि की आवृत्ति 20 हर्ट्ज से कम होती है और यह दोनों ही आवृत्तियां मानव कान के सुनने की क्षमता से बाहर होती हैं। अल्ट्रासोनिक तरंगों का उपयोग मेडिकल इमेजिंग में होता है, जबकि इंफ्रासोनिक तरंगों का उपयोग भूकंप जैसी प्राकृतिक घटनाओं का पता लगाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन



कुत्तों करते हैं क्षेत्र की निशानदेही
1-कुत्ते टायरों पर पेशाब करके अपने क्षेत्र की निशानदेही करते हैं। जब आपकी गाड़ी किसी दूसरे क्षेत्र से गुजरती है, तो अन्य कुत्तों को टायर पर लगी दूसरी कुत्ते की गंध सूंघ कर घुसपैठ का अहसास करते हैं।
2-कुत्तों की स्वाभाविक शिकारी प्रवृत्ति भी उन्हें तेजी से भागती हुई चीजों के पीछे दौड़ने के लिए प्रेरित करती है।
3-अगर किसी कुत्ते को उस गाड़ी से चोट लगी हो या उसकी मौत हुई हो, तो वह उस गाड़ी को पहचान कर उसका पीछा कर सकता है।


क्या करें गाड़ी दौड़ाने पर
1-कुत्ते के भोंकने पर घबराकर अचानक गाड़ी की स्पीड न बढ़ाएं।
2-अपनी गाड़ी को लगातार धीमी गति से चलाएं।
3-कुछ समय बाद कुत्ते पीछा करना छोड़ देते हैं।
4-कुत्ते के पीछे भागने की कोशिश में अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।


कुत्तों में सूंघने की क्षमता अधिक होती है। इसलिए गाड़ी में अगर उनके जैसे जानवर की थोड़ी सी भी गंध आती है, तो वह गाड़ी के पीछे भागने लगते हैं। ऐसे में सावधानी के साथ इन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। -डॉ. आशु वैश्य, महामारी विशेषज्ञ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें