Two passers arrested with 11 trucks overloaded with sand
- फोटो : KAUSHAMBI
बालू से ओवरलोड 11 ट्रकों के साथ दो पासर गिरफ्तार
किसी भी गाड़ी में नहीं था रवन्ना, नौ में नंबर प्लेट भी थी फर्जी
पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस को गुरुवार रात मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। एआरटीओ और स्थानीय पुलिस ने गुरुवार रात दो पासरों को ओवरलोड बालू लदे 11 ट्रकों के साथ गिरफ्तार किया। किसी भी ट्रक में रवन्ना नहीं था। नौ वाहनों के तो नंबर प्लेट भी फर्जी थे। पूछताछ के बाद पासरों को जेल भेज दिया गया है।
एआरटीओ शंकर जी सिंह को गुरुवार रात सूचना मिली कि पश्चिमशरीरा इलाके के यमुना घाटों से कुछ ट्रकें ओवरलोड बालू लादकर आ रही हैं। खबर मिलते ही एआरटीओ ने एसओ राजेश सिंह के साथ मिलकर स्थानीय चौराहे पर नाकेबंदी कर दी। एसओ के मुताबिक ट्रकों के आगे एक कार से पासर गुफरान पुत्र इफ्तेखार व इस्लाम पुत्र मकबूल निवासी महमदपुर थाना कोखराज चल रहे थे। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही सभी 11 ट्रक भी पकड़ लिए गए। पूछताछ की गई तो ओवरलोड ट्रकों के चालक रवन्ना नहीं दिखा पाए। जांच में पता चला कि नौ ट्रकों की नंबर प्लेट भी फर्जी है। जानकारी पाकर रात को ही एआरटीओ ने अपने स्तर से जांच की। ट्रकों को सीज कर दिया गया है। एसओ की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।