फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : उच्च न्यायालय सेवा के निजी सचिव संवर्ग के दो अधिकारियों को मिली पदोन्नति

Wed, 14 Jan 2026 06:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी के वरिष्ठ न्यायमूर्ति बनाए जाने के क्रम में उनके निजी सचिव राकेश कुमार पटेल को संयुक्त निबंधक सह प्रधान निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
प्रमोशन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी के वरिष्ठ न्यायमूर्ति बनाए जाने के क्रम में उनके निजी सचिव राकेश कुमार पटेल को संयुक्त निबंधक सह प्रधान निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। ललित कुमार शुक्ला को उप निबंधक सह निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण ने अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह ने मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी एवं महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण एवं निबंधक (चयन एवं नियुक्ति) मानवर्धन के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव बृजेश यादव, सहायक सचिव अंकुर, कोषाध्यक्ष प्रकर्ष मालवीय एवं खेल सचिव जुनैद अहमद के साथ उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी कार्यकारिणी सदस्य आदिल शमीम, अभिलाषा कटियार, नवनीत सिंह, अखलेश कुमार, उर्मिला सिंह, ख़ुशबू केवलानी कंदरु, राज कुमार मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें